टिहरी गढ़वाल । नई टिहरी के दुर्गा मंदिर शुभ लग्न वेंडिंग प्वाइंट में आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। कथा व्यास स्वामी रामदास जी महाराज के मुखारबिंद से श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया।
कथा के दौरान स्वामी रामदास जी महाराज ने राजा परीक्षित और शुकदेव जी महाराज के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने अपने जीवन के अंतिम सात दिनों में शुकदेव जी महाराज से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आत्मज्ञान और मोक्ष का मार्ग प्राप्त किया। वहीं समुद्र मंथन के प्रसंग में अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और असुरों के बीच 12 वर्षों तक चले युद्ध का वर्णन किया।
स्वामी रामदास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को पुण्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर ले जाता है। श्रद्धा एवं विश्वास के साथ कथा सुनने से मन को शांति प्राप्त होती है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, विजेंद्र रमोला, भरपूर सिंह पंवार, नित्या नंद उनियाल आदि मौजूद रहे।




