भाई दूज के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) को नारियल भेंटकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने स्वामी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वामी रसिक महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को भाई दूज एवं दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, पारिवारिक एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। हमें अपनी सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान आश्रम में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति की सुंदर छटा देखने को मिली।




