विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन एवं दावे-आपत्तियों को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवम्बर 2026 । अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण ( एसआइआर) कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन एवं दावे-आपत्तियों को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जनपद की निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट रोल 12 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान स्थल आयोग द्वारा अनमोदित के उपरांत कुल 1001 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि पूर्व में इनकी संख्या 994 थी।

ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 4,69,993 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,44,672 पुरुष, 2,25,317 महिला तथा 04 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5,270 सर्विस मतदाता हैं।

इस दौरान बताया गया कि दावे-आपत्तियों की अवधि में नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 तथा मतदाता विवरण में संशोधन एवं पता परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। अब तक जनपद में प्रारूप-6 के 3,179, प्रारूप-7 के 146 तथा प्रारूप-8 के 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

एडीएम ने बताया कि 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं पहली बार पात्र होने वाले मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पात्र नागरिक बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in एवं ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में भाजपा प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि नवीन सेमवाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!