पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा नहीं, अब प्रथम स्तंभ बन चुकी है : स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल।  पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। पहले इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता था, लेकिन वर्तमान दौर में इसकी भूमिका इतनी महत्वपूर्ण हो गई है कि यह लोकतंत्र का प्रथम स्तंभ बन चुकी है। पत्रकार समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ ही भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह बात नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने पूर्व मंत्री दिनेश धनै के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

स्वामी रसिक महाराज ने बताया कि आगामी फरवरी माह में लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के लिए सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसका उद्देश्य पत्रकारों को एक खुला मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे देश की वर्तमान परिस्थितियों, लोकतंत्र की दिशा और राष्ट्र के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित करने की योजना है। उन्होंने इसे पत्रकारों के बीच संवाद, वैचारिक विमर्श और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए स्वामी रसिक महाराज ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय योग्यता के आधार पर लागू करने की दिशा में बदलाव होना चाहिए और जातिगत आरक्षण को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाना चाहिए।  इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई, माता देवेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!