राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

बालिका एकल वर्ग में रिद्धि ने प्राप्ति को हराकर जीता खिताब

टिहरी गढ़वाल 09 नवम्बर, 2026 ।  राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्रनगर द्वारा टेबल टेनिस हॉल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने  प्रतिभाग किया। बालक एकल वर्ग में अरवन पुंडीर ने दक्ष रावत को तथा गौरव पुंडीर ने माधव को पराजित कर अगले दौर में स्थान बनाया। बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रिद्धि ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्राप्ति को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्राप्ति उपविजेता रहीं।
‎समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों एवं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ ही उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
‎प्रतियोगिता का संचालन टेबल टेनिस प्रशिक्षक सुमित जोशी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक रोहित असवाल, मो. शहजाद सलमानी, प्रशिक्षक अरुण रमोला सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!