टिहरी गढ़वाल। आज डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही बस संख्या UK09PA9779 थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास खाई में गिर गई है।
सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी एवं अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। SDRF, फायर सर्विस एवं एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुटीं। क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर एवं थाना प्रभारी मुनि की रेती भी मौके पर मौजूद हैं।
उच्चाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। टिहरी पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है।




