रायवाला, 16 नवंबर। जोगीवाला माफी छिद्दरवाला में चौहान परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत पितृमोक्ष कथा में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर चौहान परिवार ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया।
स्वामी रसिक महाराज ने कथा व्यास आचार्य सुशील रतूड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने प्रवचन में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मधुबन एवं वृंदावन लीलाओं का वर्णन करते हुए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें प्रकृति से प्रेम और उसके संरक्षण की प्रेरणा देती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
पितृमोक्ष भागवत कथा में पहुंचे स्वामी रसिक महाराज, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



