टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी के समीप आज हुई बस दुर्घटना के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं एम्स ऋषिकेश की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों एवं घायलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
” गूलर घाटी बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के गूलर घाटी के समीप हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश सहित अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं हरसंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। “
एम्स ऋषिकेश ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन
टोल फ्री नंबर: 1800-180-4278
व्हाट्सएप नंबर: 9084670331
जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल
01376-234793, 01376-233433, 9456533332
8126268098, 7465809009, 7983340807
जिला सूचना अधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने आमजन से दुर्घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।




