सौंग घाटी का आंदोलन आठवें दिन भी जारी, 15 सूत्रीय मांगों पर अड़े ग्रामीण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गीता रावत ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ बैठक कराने का दिया आश्वासन

टिहरी गढ़वाल। सौंग बाँध समिति एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के नेतृत्व में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सौदना और हिलासवाली गांव के समीप आयोजित धरने में सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी की।
धरना स्थल पर उत्तराखंड सरकार की राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत एवं भाजपा कार्यकर्ता सुलोचना राणा पहुंचीं। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गीता रावत ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ क्षेत्रवासियों की बैठक कराई जाएगी, ताकि मांगों के समाधान के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से पक्ष रखा जा सके।
समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि सौंग घाटी के प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के अधिकारों और भविष्य की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो मालदेवता बाजार और रायपुर चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा।
धरने में सचिव बलवीर सिंह कंडारी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य कंडारी, खेमराज कंडारी, पूर्व प्रधान सोबन सिंह कोठारी, अरविंद कंडारी, हरेंद्र पंवार, पदम पंवार, मोर सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि 15 सूत्रीय मांगों का न्यायसंगत समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!