पुलिस जवानों को मिली बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी ने दो स्मार्ट बैरकों का उद्घाटन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन और कोतवाली चंबा में नवीनीकृत बैरकों का किया लोकार्पण, महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग बैरक और भोजनालय भी तैयार

टिहरी गढ़वाल, 22 नवंबर। पुलिस कर्मियों के कल्याण और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में टिहरी पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रविवार को पुलिस लाइन चंबा और कोतवाली चंबा में नवीनीकृत दो स्मार्ट बैरकों का उद्घाटन किया। इस दौरान कोतवाली चंबा के नवीनीकृत भोजनालय का भी लोकार्पण किया गया।
पुलिस लाइन चंबा में पुलिस कर्मियों के आवास के लिए बना बैरक लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इसका मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कर सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया है। वहीं, कोतवाली चंबा में महिला पुलिस कर्मियों की आवासीय जरूरतों को देखते हुए उनके लिए अलग बैरक तैयार किया गया है। इसके साथ ही भोजनालय का भी नवीनीकरण किया गया है।

एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात आमजन की सुरक्षा और सेवा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। बेहतर रहन-सहन की व्यवस्था से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और मनोबल में भी सकारात्मक सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि टिहरी पुलिस कर्मियों के कल्याण और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भविष्य में भी पुलिस आवासीय परिसरों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा विपिन बहुगुणा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!