टिहरी पुलिस ने पूरे जनपद में चलाया जागरूकता अभियान, आईएसआई मार्क हेलमेट पहनने की अपील
टिहरी गढ़वाल 23 नवंबर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि रोकने और आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने पूरे जनपद में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया।
यातायात निदेशालय उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर वाहन चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वाली सवारियों को भी हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के दौरान सिर में चोट लगना जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों के लिए आईएसआई मार्क हेलमेट पहनना और उसकी स्ट्रैप लॉक करना जरूरी है।




