16वें दिन भी गरजे हड़ताली कर्मचारी

admin
3 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 17 मार्च 2020

जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली ने कहा कि सरकार कोरोना का भय दिखाकर हड़ताल को तोड़ने का असफ़ल प्रयास कर रही है। बिल्कुल धबराने की बात नही है। हम पीछे हटने वाले नही है। चमोली ने कहा कि धरनास्थल पर साफ सफ़ाई की जा रही है, मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे, इसलिए घबराने की बात नहीं है। चमोली ने जीत सिंह नेगी का एक गीत जो रेखा धस्माना ने गाया है “दर्जी दिदा मेरी अंगड़ी सिले देइ मेरी घाघरी पर चमकदार मगज लगे दे” सुनाकर खूब तालियां बटोरी।

एसोसिएशन की विगत 2 मार्च से प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर चल रही ​अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज यहां 16वां दिन है। टिहरी कलक्ट्रेट परिसर में हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब ​तक पदोन्नति में आरक्षण समाप्त ​नहीं होता तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प है और अपने काम के लिये आने वाले लोग परेशान है। 

उधर देवप्रयाग शाखा द्वारा तहसील से बीच बाजार, मंदिर मोहला, शांति बाजार, बस अड्डा होते हुए जल-निगम ऑफिस पहुंचे। जलूस का नेतृत्व अर्जुन सिंह पंवार, विनोद पयाल, मनबीर कंडारी, विजय सिंह नेगी, विजेन्द्र चौहान, चिरंजीलाल सुयाल, मुकेश चौधरी, अभिषेक रतूड़ी आदि ने किया।  वक्ताओ में रमाकांत सहायक अभियंता जल-निगम, चिरंजीलाल सुयाल ने सभी साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शासन प्रशासन धूर्तता से आंदोलन कुचलने का प्रयास करेगा तो इसके गम्भीर परिणाम होगें।

बताते चलें कि लगभग पूरे प्रदेश में 80 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल में है। फलस्वरूप मार्च माह में व्यय किये जाने वाला पैसा भी लैप्स होने के कगार पर है किन्तु सरकार सुनने को तैयार नहीं है। सरकार की हठधर्मिता के कारण यह हडताल लम्बी ​खिचती जा रही हैं। तहसीलों में भी स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में हड़ताल होने के कारण कामकाज प्रभावित ​हुआ है।

Share This Article
error: Content is protected !!