भारतीय रेलवे: देश के विभिन्‍न भागों में आवश्‍यक वस्‍तुओं की ढुलाई का कार्य तेजी से जारी

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

पिछले दो दिनों में 71261 वैगनों पर 48614 आवश्‍यक वस्‍तुओं और 22647 अन्‍य महत्‍वपूर्ण वस्‍तुओं को लोड किया

जहां एक ओर कोरोना वायरस महामारी के कारण देश पूरी तरह लॉकडाउन है, वहीं भारतीय रेलवे अपनी निर्बाध माल ढुलाई सेवाओं के माध्‍यम से आवश्‍यक वस्‍तुओं की उपलब्‍धता बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है। 

28 मार्च 2020 को कुल मिलाकर 695 रैक/35942वैगनों को लोड किया गया जिनमें से 442 रैक/ 24412 वैगनों (एक वैगन पर 58-60 टन की खेप थी) पर आवश्यक वस्तुओं को लोड किया गया था। इनमें 54 रैक/2405 वैगन खाद्यान्‍न, 3 रैक/ 126 वैगन चीनी, 1 रैक/ 42 वैगन नमक, 1रैक/ 50 वैगन खाद्य तेल, 356 रैक/20519 वैगन कोयला, 27 रैक/ 1270 वैगन पर पेट्रोलियम उत्‍पादों को लोड किया जाना शामिल था।

29 मार्च 2020 को कुल मिलाकर  684 रैक/35319 वैगनों को लोड किया गया जिनमें से 437 रैक/24202  वैगनों पर आवश्यक वस्तुओं का लदान किया गया था। इनमें 40रैक/1727 वैगन खाद्यान्‍न, 5रैक/210  वैगन चीनी, 1रैक/ 42वैगन नमक,1 रैक/42 वैगन खाद्य तेल, 363रैक/ 20904वैगन कोयला, 27 रैक/1277 वैगन पर पेट्रोलियम उत्‍पादों को लोड किया जाना शामिल था।

उल्‍लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह चालू रखने के लिए देश भर में वस्‍तुओं की ढुलाई की अनुमति प्रदान की है। रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारी टर्मिनलों पर सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए परिचालन संबंधी मसलों को सुलझाने हेतु राज्‍य सरकारों के साथ निरंतर सम्‍पर्क बनाए हुए हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!