Ad image

कोरोना योद्धाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को भेजा जेल

Govind Pundir
1 Min Read
DGP-Law & Order-Ashok-Kumar
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 29 अप्रैल 2020

नई टिहरी। कोरोना योद्धाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है।

श्री अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि कोरोना योद्धाओं- चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। कोरोना योद्धाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

सोमवार को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में कोविड-19 का सर्वे करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार करने तथा 23 अप्रैल को मंगलौर के सैनीपुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करने के सम्बन्ध में तुरंत मुकदमा पंजीकृत किया गया और दुर्व्यवहार के दो अभियुक्तों को कल दिनांक 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!