तीसरा लॉकडाउन चुपचाप शुरू करने का कारण बताएं मोदी: कांग्रेस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नयी दिल्ली, 02 मई (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि पहले दो लॉकडाउन की उन्होंने खुद घोषणा की लेकिन तीसरा लॉकडाउन लागू करते समय वह सामने क्यों नही आए इसका देश उनसे जवाब चाहता है। 

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी ने देश की जनता से ताली,थाली और घंटी बजायी और सबने कोरोना के खिलाफ जारी लडाई में उनका एकजुट होकर साथ दिया लेकिन शुक्रवार को जब 17 मई तक लॉकडाउन को तीसरी बार बढाया गया तो इसकी घोषणा के लिए श्री मोदी और उनकी सरकार को कोई नुमाइंदा सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि इस सरकार की कोरोना के खिलाफ कोई योजना नहीं है। अगर सरकार की इस संबंध में कोई स्पष्ट योजना होती तो खुद श्री मोदी पहले की तरह तीसरे लॉकडाउन की घोषणा जनता के सामने आकर करते और उन्हें भरोसा देते कि उनकी अगली योजना क्या है। अब यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि तीसरा लॉकडाउन अंतिम होगा या इसके बार भी देश की जनता को लॉकडाउन का सामना करना पडेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि कल जो तीसरा लॉक डाउन शुरु किया गया उसको महज एक आधिकारिक आदेश के तहत लागू किया गया है। इस आदेश में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। देश को कोरोना को लेकर कुछ न बताया गया न सुझाया गया और ना इससे पैदा हुए मुश्किल हालात की जानकारी दी गयी है। सरकार के इस रवैया से देश की जनता के समक्ष असमंजसता की स्थिति पैदा कर दी है। 

अभिनव

जारी वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!