मोदी ने मज़दूरों को किया निराश : कांग्रेस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को  मीडिया के लिए सुर्खियां बताते हुए कहा है कि उन्होंने मज़दूरों तथा कामगारों को निराश किया है और उनके लिए कोई घोषणा नही की है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि श्री मोदी ने अपने घर जाने के लिए परेशान लाखो श्रमिको के साथ असंवेदनशीलता दिखाई है जिससे श्रमिकों में गहरी निराशा छा गयी है।

उन्होंने कहा “माननीय मोदी जी,

आपने सम्बोधन से मीडिया को ख़बर बनाने को हेडलाइन तो दे दी पर देश को ‘मदद की हेल्पलाइन’ का इंतज़ार है। वादे से हक़ीक़त तक का सफ़र पूरा होने का इंतज़ार रहेगा।” 

श्री सुरजेवाला ने कहा “घर वापसी करते लाखों प्रवासी मज़दूर भाईयों को राहत, घाव पर मरहम, आर्थिक सहायता व सुरक्षित घर लौटने की मदद पहली ज़रूरत है। उम्मीद थी आज आप इसकी घोषणा करेंगे। देश राष्ट्रनिर्माता मज़दूरों वब श्रमिकों के प्रति आपकी निठुरता तथा असवेंदनशीलता से निराश है।”

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!