टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के षष्टम दिवस पर भावनाओं, भक्ति और वीरता से ओत-प्रोत प्रसंगों का अत्यंत प्रभावशाली मंचन किया गया। कैकई-भरत संवाद की मार्मिक प्रस्तुति ने जहां दर्शकों की आंखें नम कर दीं, वहीं सूर्पणखा नासिका भेदन एवं खर-दूषण वध के रोमांचक दृश्यों ने पूरे पांडाल को जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान कर दिया। कलाकारों के जीवंत अभिनय, संवाद अदायगी और मंच सज्जा ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

रामलीला मंचन का शुभारंभ कैकई और भरत संवाद से हुआ, जिसमें भरत का मातृवियोग, पश्चाताप और श्रीराम के प्रति अटूट प्रेम अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पंचवटी प्रसंग में सूर्पणखा का आगमन, लक्ष्मण द्वारा नासिका भेदन तथा भगवान श्रीराम द्वारा खर-दूषण वध के दृश्यों का सजीव मंचन किया गया। युद्ध प्रसंगों में कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुति और पारंपरिक संगीत ने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने वर्ष 1952 से निरंतर आयोजित हो रही रामलीला परंपरा को जीवित रखने के लिए नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों, संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में काँग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला पूर्व प्रमुख भिलंगना, आनंद बेलवाल पूर्व अध्यक्ष बार एसोशिएशन, प्रदीप रमोला पूर्व प्रमुख प्रताप नगर, DIET के प्रधानाचार्य दीपक रतूड़ी, बीर सिंह रावत, डा. मनवीर सिंह नेगी, दिनेश डोभाल सदस्य बी.के.टी.सी, विजय पाल रावत वरिष्ठ काँग्रेस नेता, नवीन सेमवाल सभासद एवं रमेश भद्री खगोल शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नेगी जी ने 1952 से चली आ रही रामलीला को अब तक संरक्षित रखने पर नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडियाल व समिति के अन्य सदस्यों ने मिलकर सभी अतिथि गणों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया। मंच का संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया।
इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ0 राकेश भूषण गोदियाल, संरक्षक मोहन सिंह रावत (अध्यक्ष, नगर पालिका), कमल सिंह महर, महावीर उनियाल, देशभूषण जोशी, महासचिव अमित पंत, मनोज शाह, त्रिलोक चंद्र रमोला, राजेन्द्र असवाल, राकेश मोहन भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश लांबा, उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, मनोज राय, गोविन्द पुंडीर, सुषमा उनियाल, रचना उनियाल, जशोदा नेगी, सभासद उर्मिला राणा, निर्देशक अनुराग पंत, सचिव गंगा भगत नेगी, नन्दू बाल्मीकि, सीताराम भट्ट, भवानी भाई, अनुसुया नौटियाल, सीमा पंत, हरीश गिरी, अनुज पंत, हरीश घिल्डियाल, जयेंद्र पांडे, शिवम गिरी, मनीष पंत, अंकित पांडे, अंजलि गिरी, अंजलि विश्वकर्मा, परिधि पंत, शंकर सैनी, अनिका पंत, कल्पना पांडे, ममता पंत, गबर तथा सूरज गिरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।




