ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 30 मई 2020

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत में हुई कोरोना की पुष्टि हुई है। उनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कुछ दिन पहले दिल्ली से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर कुछ लोग आये थे। उसके बाद उनका आवासीय कार्यालय कर दिया गया था। आश्चर्य इस बात का है कि महाराज इस बीच कैबिनेट की बैठकों में भी शामिल होते रहे हैं। अब सवाल उठता है कि क्या मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों को भी क्वारेन्टीन करना पड़ेगा या उनके लिए छूट है? 

सूत्रों के अनुसार सतपाल महाराज ने खुद को होम क्वारेन्टीन कर लिया है। महाराज का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। तो क्या अब पूरी सरकारी मशीनरी का कोरोना टेस्ट होगा । अगर ऐसा हुआ तो सबको होम क्वारेन्टीन में जाना पड़ेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!