Ad image

मौसम विभाग ने किया एलर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रमेश रावत, गढ़ निनाद न्यूज़ * 4 जून 2020

नई टिहरी: मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार चार जून को राज्य के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में तेज गरज और चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

 मौसम विभाग की मानें तो पांच जून को प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवा चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छह जून को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। इससे एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!