Ad image

बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 जून 2020

चमोली: जनपद चमोली में उत्तराखंड की परिषदीय परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार, 13 जून से शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशुतोष भण्डारी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में राइका गोपेश्वर तथा राइका कर्णप्रयाग दो मिश्रित मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए है। जिसमें इंटर और हाईस्कूल दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जांची जाएंगी। 

राइका गोपेश्वर में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए 46 परीक्षक तथा इंटर के लिए 43 परीक्षकों की तैनाती की गई है। वही राइका कर्णप्रयाग में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका की जाॅच के लिए 84 तथा इंटर के लिए 50 परीक्षकों की तैनाती की गई है। 

मूल्यांकन से पूर्व प्रत्येक दिन मूल्यांकन केन्द्र को सेनेटाइज्ड करने के साथ साथ सभी परीक्षक की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। मूल्यांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 8ः30 से 3ः30 बजे तक संपादित किया जाएगा। 

मूल्यांकन से पूर्व शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी की अध्यक्षता में राइका गोपेश्वर में परीक्षकों को मूल्यांकन कार्यो का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रधानाचार्य/ उप नियंत्रक डीएस कण्डेरी ने सही मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाए जाने पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कोविड-19 के दृष्टिगत परीक्षकों को सोशियल डिस्टेंसिग रखते हुए अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखने को कहा गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!