Ad image

बिग ब्रेकिंग: डीएसपी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 जुलाई 2020

कानपुर: आज कानपुर से सबसे बड़ी खबर आ रही है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में  डीएसपी समेत आठ पुलिस जवान शहीद हो गए। इस घटना में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी भी शहीद हो गए।

बता दें कि पुलिस की यह टीम हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए कानपुर गई थी। बदमाश ने जेसीबी लगवाकर पुलिस का रास्ता रोक दिया, जिससे पुलिस की जीप उसके घर तक नहीं जा सकी। रास्ते में जीप छोड़कर पुलिस पैदल ही आगे बढ़ी रही थी इस दौरान उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।

कानपुर में हुए पुलिस टीम पर हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। इस घटना के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कानपुर के बाहर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। 

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों में क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी शिवराजपुर महेश चंद्र यादव, चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर नेबूलाल, सिपाही सुल्तान सिंह, सिपाही राहुल, बबलू व जितेंद्र शामिल हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!