पीएचएमएस संवर्ग के पीजी डॉक्टरों को पूर्ण वेतन दे सरकार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 जुलाई 2020

देहरादून: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि हमारे प्रदेश में डॉक्टरों की नितांत कमी है जिसके कारण कॉरोना महामारी जैसे वैश्विक बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टरों की भर्ती की जानी आवश्यक है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का नितांत अभाव है। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में पीएमएचएस संवर्ग के पीजी डॉक्टरों के लिए मात्र 80 सीटें हैं।

उन्होंने बताया कि पीजी करने वाले डॉक्टरों को देश के अन्य राज्यों में लगभग 80 हजार रुपए वेतन दिया जाता है। किन्तु उत्तराखंड में पहले 80 हजार वेतन मिलता था किन्तु वर्तमान सरकार मात्र 40 हजार रुपए पीएचएमएम संवर्ग के पीजी डॉक्टरों को वेतन दे रही है। जो कि डाक्टरों के साथ अन्याय है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी जिनके पास स्वास्थ्य विभाग भी है ने 6 जनवरी 2020 को स्वास्थ्य विभाग के एक सम्मेलन में घोषणा की कि सभी पीजी डॉक्टरों को पूरा वेतन 80 हजार दिया जाएगा। किन्तु 6 माह पूर्ण होने के बावजूद भी अभी तक मुख्यमंत्री जी ने अपनी घोषणा पर अमल नहीं किया है जो खेद जनक है। इससे पीजी डॉक्टरों का मनोबल गिरा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री से मांग करती है कि वह अपनी घोषणा को तत्काल पूरा करे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!