Ad image

राष्ट्र सेविका समिति टिहरी विभाग के तत्वाधान में “शक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम” 25 दिसम्बर को टिहरी प्रेसक्लब में

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 दिसम्बर। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती तनुजा बड़ोनी टिहरी विभाग सम्पर्क प्रमुख ने बताया कि 25 दिसम्बर को न्यू टिहरी प्रेस क्लब में समय-10:30 से 2:00 बजे तक राष्ट्र सेविका समिति टिहरी विभाग द्वारा शक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पारस जी (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), मुख्य वक्ता श्रीमती भावना त्यागी जी (प्रान्त कार्यवाहिका उत्तराखंड रा०सं० समिति) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आशा डोभाल जी (प्रवक्ता वनस्पति विज्ञान) करेंगी।

श्रीमती बड़ोनी ने बताया कि राष्ट्र के विकास एवं समृद्धि हेतु राष्ट्र सेविका समिति अपनी सहभागिता निर्वहन में पूर्ण मनोयोग से अविरल धारा की भीति प्रवाहमान है। विदित है कि इस पुण्य राष्ट्र की आधारशिला मातृशक्ति है। इस प्रकार शक्ति का निरंतर जागृत रहना व सिंहावलोकन करना नितांत आवश्यक है। इस संदर्भ में प्रथम क्रम देवप्रयाग में यह कार्यक्रम 20 जून 2023 को सम्पन्न किया गया और अब द्वितीय क्रम में दिनांक 25 दिसंबर को टिहरी में शक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम किया जाना है।

तनुजा बडोनी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार रखने वाली समस्त बहनों तथा समाज की वर्तमान समस्याओं के निवारण हेतु नारी शक्ति को पुनः सुसज्जित करना तथा भारतीय धर्म संस्कृति के पुनर्स्थापन में अपनी भूमिका निभाने के लिए नारी शक्ति को जागृत करना मुख्य उद्देश्य है। भारतीय धर्म संस्कृति के पुनर्स्थापन में अपनी भूमिका निभाने के लिए नारी शक्ति जागृत होकर अग्रणी रहे इस आशा में आप सनातन प्रेमियों की गौरवमयी उपस्थिति सादर आमंत्रित है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!