मास्क और सैनिटाइजर बांट कर किया गया बारातियों का स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 9 जुलाई 2020

नई टिहरी: प्रताप नगर विकास खण्ड के मुखमाल गांव में मास्क और सैनिटाइजर बांट कर बारात का स्वागत किया गया। बारात                   कंडियाल गांव से आयी थी।

उप्पली रमोली क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी गजेंद्र कंडियाल जी के द्वारा ढालवाला में लॉकडाउन के दौरान प्रभावित नौजवानों की बढ़चढ़ कर मदद की गई, उसके लिए उन्हें  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा समानित किया गया ।  

राकेश राणा ने कहा की अभी कोरोनावायरस बीमारी खत्म नहीं हुई है, लोगों को लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनके साथ सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा यह भगवान बद्री विशाल की बड़ी कृपा है हमारे टी

जनपद में अब कोविड-19 कोरोनावायरस के मात्र  कुछ  ही मामले हैं। लेकिन उसके बाद भी हमें इस बीमारी से सचेत रहने की आवश्यकता है। 

उन्होंने बारातियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा बनाई हुई गाइडलाइन का हम सबको पालन करना चाहिए। अपने दैनिक जीवन में बार-बार हाथ धोना, मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग करना इन सब बातों का भी ध्यान रखना चाहिए ।                     

कोविड-19 कोरोनावायरस से बेरोजगार हुए उपली रमोली  के प्रावासी नौजवानों का एक शिष्टमंडल उन्हें मिलने उनके आवास पर पहुंचा तो  इस बाबत उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि प्रत्येक गांव में नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। नौजवान हताशा और निराशा में है राज्य सरकार नौजवानों के लिए रोजगार का एक रोडमैप तैयार करे। साथ ही शैक्षिक योग्यता के आधार पर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!