Ad image

मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लखनऊ: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन  का आज सवेरे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका लखनऊ में मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उनके बेटे आशुतोष टंडन ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि लालजी टंडन की हालत गंभीर है। उनको लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। 

टण्डन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उत्तरप्रदेश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

बसपा सुप्रीमो मायावती भी लालजी टंडन को अपना भाई मानती थीं और उन्हें राखी बांधती थीं। लालजी टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!