“शौर्य दिवस” पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 जुलाई 2020

नई टिहरी : जनपद में ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ पर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर आज प्रातः दस बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल समेत स्थानीय विधायक व जन प्रतिनिधियों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखते हुए सलामी दी गई। कोरोना के दृष्टिगत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इस बार बेहद सादगी से शौर्य दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्वाजंलि दी गई। कारगिल युद्व में देश के 527, उत्तराखंड राज्य के 75 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। 

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल युद्व में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आज हमें गर्व है कि हम अपने देश के वीर सैनिकों की शहादत से खुली हवा में सांस ले रहे है। 

बता दें भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!