उजपा का बढ़ता कुनबा: आज 108 लोगो ने थामा दामन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 जुलाई 2020

नई टिहरी: आज चंबा प्रखण्ड के साबली में 108 कार्यकर्ताओं ने उजपा का दामन थाम लिया। ग्रामवासियों ने पूर्व मंत्री दिनेश धनै का जोरदार स्वागत करते हुए उजपा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी व महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भटृ ने कहा कि उनहोने बर्षो तक भाजपा की सेवा की है।लेकिन पार्टी ने हमे हाशिया पर धकेल के रखा है। दिनेश धनै ने कहा कि भाजपा और कांग्रसे ने बारी-बारी कर प्रदेश को लूटने तथा अपने और अपनों की जेबों को भरने का काम किया है।अब जनता का राष्ट्रीय दलों से मोह भंग हो चुका है। इसी का परिणाम है कि लोगो ने क्षेत्रीय दल उत्तराखंड जन एकता पार्टी में जुड़ने का मन बना लिया है। धनै ने कहा कि आज लोगों मे उत्साह दिखाई दे रहा है और हम टिहरी विधानसभा मे तीस हजार सदस्यो को बनानेे का लक्ष्य हासिल करेंगें।

पार्टी में शामिल होने वालों मे ज्योति बहुगुणा, डिमेश्वर प्रसाद, डीएस नेगी,सोहन लाल, मस्त राम भटृ, सोहन सिहं पयाल, राकेश भटृ, विमला बहुगुणा, भैरव दत्त बहुगुणा, हर्षपति बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, अजय बहुगुणा, संजय बहुगुणा, नीलम बहुगुणा, बहुगुणा, जगदम्बा बहुगुणा, अनंत राम बहुगुणा, आदि शामिल हुए‌। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भटृ, निर्मला बिष्ट,भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!