Ad image

खिर्सू बासा होम स्टे, प्राकृतिक छटा से भरपूर पर्यटक स्थल- आशीष भटगाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 अगस्त 2020

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने खिर्सू बासा होम स्टे को पहाड़ के विकास के लिए बेहतर कॉन्सेप्ट बताया। उन्होंने बासा होमस्टे परिसर निरीक्षण के दौरान पौधरोपण भी किया। 

आज बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई पर्यटक स्थल खिर्सू पहुंचे। तो वह होम स्टे (बासा) की खूबसूरती की तारीफ करते रहे । कहा कि पारंपरिक पहाड़ी शैली तथा आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न बासा कॉन्सेप्ट बेहद खूबसूरत है।

उन्होंने कहा कि खिर्सू होमस्टे को लेकर जिलाधिकारी द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को समाचारों और अखबारों में काफी सुना है, लेकिन रूबरू होने का मौका आज मिला है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विकास के लिए इस प्रकार के कॉन्सेप्ट बेहद अहम हैं।

भटगाई ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों से सभी अधिकारी सीख ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में होमस्टे स्वरोजगार का बेहतर उदाहरण है। कहा कि पहाड़ी शैली से निर्मित बासा होम स्टे की वास्तुकला भी मनमोहक है। उन्होंने बासा में आगंतुकों की सूची को अपडेट रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे कि खिर्सू में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। 

इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी/ साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने मुख्य विकास अधिकारी को होम स्टे(बासा) की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि बासा होम स्टे का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अन्तर्गत उन्नति ग्राम संगठन महिला समूहों की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इसी माॅडल के तर्ज पर अन्य स्थानों/ ग्रामों में स्वयं सहायता समूहों को पर्यटन/ होम स्टे कन्वर्जन में कार्य करने हेतु प्रेरित कर रहे है। 

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश पंत, बी.एम.एम. खिर्सू भारत सिह बुटोला सहित अन्य उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!