Ad image

महेंद्र सिंह धोनी और रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास ,आईपीएल खेलेंगे

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 15 अगस्त 2020

नई दिल्ली। आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर एवं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी माही ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। 15 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने फैंस को अलविदा कहा। हालांकि धोनी आईपीएल मुकाबलों में नज़र आते रहेंगे। उनके इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था। धोनी को ग्रेट फिनिशर के नाम से जाना जाता रहा है। साल 2008 और 2009 में धोनी को ICC वनडे प्लेयर का खिताब मिल चुका है। छोटे शहर से आने वाले धोनी ने पूरी दुनिया में अपने नाम का परचम लहराया है।

रांची के मध्यमवर्गीय परिवार से निकले लंबे बालों वाला एक लड़का किसी दिन दुनिया पर छा जाएगा, किसी ने नहीं सोचा था। 

दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। आईपीएल के 13वें सीजन से ठीक पहले दोनों खिलाड़ियों को यूं अचानक इस खेल को अलविदा कह जाना काफी कुछ कहता है। माही जहां विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से मैदान पर नजर नहीं आए थे तो रैना भी लंबे वक्त से टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे।

धोनी के रिटायरमेंट के बाद रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वो भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के बीच चिन्ना थाला के नाम से मशहूर रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो का कैप्शन दिया, माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!