टिहरी पहुंचे युवा कांग्रेस प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 15 अगस्त 2020

नई टिहरी: आज शनिवार को युवा कांग्रेस के टिहरी जिला प्रभारी संदीप चमोली व सह प्रभारी प्रवीन रावत का नई टिहरी प्रेस क्लब में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल जोशी व टिहरी विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस की सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष,जिला महासचिव ,सचिव आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रथम बार टिहरी पहुंचे  नेताद्वय ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ी लड़ाई का आवाहन किया।

इस मौके पर संदीप चमोली व प्रवीन रावत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा टिहरी थाना प्रभारी को कांग्रेस प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी की हत्या के संदर्भ में ज्ञापन दिया । 

ज्ञापन में संदीप पात्रा द्वारा राजीव त्यागी के खिलाफ एक राष्ट्रीय चैनल पर अमर्यादित जातिगत व धार्मिक टिप्पणी किए जाने को लेकर कार्यवाही करने की मांग की गई।

इस अवसर पर आयुष सेमवाल, जितेंद्र नेगी, नवनीत कुकरेती,सूरज,कपिल, पवनेश, अवतार,नवीन,बृजमोहन, विकाश, आशीष,प्रदीप सकलानी आदि बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!