पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव, शहर में दहशत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 16 अगस्त 2020

नई टिहरी। पूर्व पर्यटन मंत्री व उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब  ऐसे लोगों की छानबीन कर रहा है जो पूर्व मंत्री के सम्पर्क में आये हैं। बहरहाल इस घटना से शहर में हड़कंप है।

धनै पिछले कुछ दिनों से अपने को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने स्वयं ही खुद को अपने नई टिहरी आवास में आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद श्री धनै द्वारा कोविड की जांच कराई गई। आज जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है। फिलहाल वह कोविड गाइडलाइन के तहत होम आईसोलेट हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था। अब कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं।

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कोरोना के चलते फिलहाल आईसोलेट हैं और स्वस्थ्य होने पर जल्द जन सेवा के लिए उपलब्ध होंगे। 

पूर्व मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर शहर में दहशत है। सम्भवतः व्यापार मंडल की एक बैठक होने वाली है जिसमें कुछ दिन बाजार बंद करने पर चर्चा हो सकती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!