जिलाधिकारी ने ली बैंकर्स की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 अगस्त  2020

नई टिहरी। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री फेरी व्यवसाय आत्मनिर्भर योजना की समीक्षा की। 

जिलाधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऋण हेतु बैंकों को प्राप्त होने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए। आवेदन पर स्वीकृत या अस्वीकृत की कार्यवाही प्राथमिकता से कार्यवाही करने ने निर्देश दिए है। वही आवेदनों को अस्वीकृत किये जाने पर स्पष्ट कारण लिखें। वहीं योजनाओ के तहत निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने एवं जनहित में दायित्वों के निर्वाहन के निर्देश दिए है। 

बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, पीडी भरत चंद्र भट्ट, एलडीएम डीएस डुंगरियाल, जिला उद्यान अधिकारी डॉ डीके तिवारी समेत विभिन्न बैंक शाखाओं के  शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!