Ad image

एफ आर आई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मार्च

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

एफ आर आई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रन फॉर यूनिटी मार्च

देहरादून, 31 अक्टूबर

निदेशक डॉ0 रावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

वन अनुसंधान संस्थान में आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2019 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 144वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण दीक्षान्तगृह में एकत्रित हुए। संस्थान के निदेशक डॉ0 अरुण सिंह रावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

तत्पश्चात निदेशक डॉ0 रावत ने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्य करने हेतु शपथ दिलाई।

इसी क्रम में वन अनुसंधान संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों  एवं अध्यनरत छात्रों ने “रन फॉर यूनिटी” में सम्मिलित होकर संस्थान के मुख्य भवन के चारों ओर दौड़ पूरी की ।


Please click to share News

Share This Article
error: Content is protected !!