ग्राफिक एरा के इन्डक्शन में चला बॉबी कैश का जादू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 21 सितम्बर 2020

देहरादून।  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में चल रहे ऑनलाईन स्टूडेन्ट्स इन्डक्शन प्रोग्राम की छठी शाम को रंगारंग बनाया। इण्डियन काऊबॉय नाम से जाने वाले बॉबी कैश ने अपने ऑलाईन लाइव कन्सर्ट में लोकप्रिय वेर्स्टन म्यूजिक सांग्स और बॉलीवुड गीतों को इस अंदाज में पेश किया कि देर शाम तक फरमाइशों का सिलसिला चलता रहा।

इन्डक्शन प्रोग्राम से ऑलाइन जुड़े हजारों नए छात्र-छात्राएं तब दंग रह गये जब बॉबी कैश ने गिटार को अपनी दसों उंगलियों से बजा कर दिखाया। छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर बॉबी कैश ने ’एवरी थिंग आई डू, कन्ट्री रोड्स, ट्रेन ट्रेन और होटल कैलीफोर्निया जैसे लोकप्रिय वेस्टर्न कन्ट्री म्यूजिक सांग्स को नए अंदाज में पेश कियज्ञं बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत जैसे होठों से छू लो तुम, पल पल दिल के पास, गोरे गोरे और गुलाबी आंखें को अपने अनोखे अंदाज में पेश कर के बॉबी कैश ने सब का दिल जीत लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!