अंग्रेजी शराब की दूसरी दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 22 सितम्बर 2020

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के गडोलिया में अंग्रेजी शराब की दूसरी दुकान खोलने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीपलडाली में प्रदर्शन करते हुए सरकार से शराब की दुकान का आवंटन निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र के सामाजिक वातारण पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। 

मंगलवार को उंडोली, नंदगांव, छोलगांव, मैराब, चाह गडोलिया, स्वाडी आदि गांव के ग्रामीणों ने पीपलडाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार राजस्व के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नशाखोरी को बढ़ावा दे रही है। जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ते जा रही है। कहा कि पूर्व में भी जब यहां पर शराब की दुकान खुलने पर विरोध किया था। लेकिन अब दूसरी दुकान खोलने का कोई औचित्य नहीं है। 

उन्होंने जिला प्रशासन से गडोलिया में शराब की दुकान न खोलने की मांग की। कहा कि यदि जबरन शराब की दुकान खुलवाने का प्रयास किया गया, तो ग्रामीण बेमियादी आंदोलन शुरू कर देंगे। साथ ही पहले संचालित शराब की दुकान को भी बंद करवाया जाएगा। 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, प्रधान उंडोली राम प्रताप सेमवाल, छोलगांव त्रिलोक बिष्ट, चाह गडोलिया प्रकाश लाल, नंदगांव राकेश कुमार, स्वाडी पूजा कुमाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल भारती, कुलदीप गुनसोला, गुलाबी देवी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!