मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर आज हरिद्वार में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 3 दिसम्बर 2020।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत ने कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर आज हरिद्वार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कुंभ क्षेत्र में यूपीसीएल के 33/11 के.वी. के विद्युत उपसंस्थान जगजीतपुर व ललतारों का लोकार्पण किया।

कुंभ मेला-2021 के अंतर्गत हरिद्वार क्षेत्र में अस्थायी सेक्टरों एवं पार्किंग में कुंभ की विद्युत मांग को देखते हुए तथा वर्तमान उपसंस्थानों का बेहतर लोड मैनेजमेंट करने के लिए ये दो नए उपसंस्थान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हमारी सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!