भाजपाइयों ने डॉ0 आंबेडकर को किया याद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 6 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। भाजपा जिला कार्यालय नई टिहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर को उनके निर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ0 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने जा संकल्प लिया। कहा कि आज सारा देश डॉ0 अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन कर रहा है।

श्रद्धांजलि देने वालों में नई टिहरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश ड्यून्डी, शीशराम थपलियाल, गंगा राम, प्रभुलाल सकलानी,राकेश लवली, राम लाल नौटियाल, नन्दू बाल्मीकि, मूल शंकर कंसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!