अब हर सप्ताह बदलेंगे सिलेंडर के दाम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 22 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अब महीने की पहली तारीख नहीं बल्कि हर सप्ताह बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। तेल कंपनियां अब हर सप्ताह दाम तय करेंगी। सूत्रों की माने तो सार्वजनिक तेल कंपनियां इसकी तैयारी में जुट गयी हैं।

बता दें कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत माह की पहली तारीख़ में तय होती रही है। लेकिन अब कम्पनियों ने हर सप्ताह इसकी समीक्षा करने का निर्णय लिया है। तेल कंपनियों का कहना है कि ऐसा कंपनी को हो रहे घाटे को कम करने के लिए किया जा रहा है। पिछले माह तक गैस की कीमत कम होती थी, तो पूरे एक माह तक कंपनी काे नुकसान उठाना पड़ता था।

यदि सप्ताह में दाम तय होते हैं तो नयी व्यवस्था से कम्पनी को एक सप्ताह का ही नुकसान होगा। एलपीजी के वितरकों का मानना है कि नयी व्यवस्था से हर सप्ताह एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बदलाव होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!