Ad image

जिला कांग्रेस ने *खटाई मिठाई कार्यक्रम* किया आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 31 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। आज दिनांक 31दिसंबर 2020 को महिला कांग्रेस टिहरी गढ़वाल के द्वारा 2020 के अंतिम दिन को स्थानीय फलों नींबू सनी बना कर तथा नए साल के स्वागत में मिष्ठान वितरण के साथ इस वर्ष की खट्टी मीठी यादों के साथ 2020 को अलविदा किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि  वर्ष 2020  पूरे देश और विश्व के लिए बहुत ही  कष्टदायक रहा  तब चाहे सामाजिक क्षेत्र हो, राजनीतिक क्षेत्र हो,आर्थिक क्षेत्र में हो हर मोर्चे पर  2020 ने  सभी वर्गों के लोगों को कष्ट दिया है। उन्होंने आने वाले वर्ष 2021 की  सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला बर्ष 2021 देश और प्रदेश  के लिए  उन्नति कारक हो ऐसी भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना करते हैं।

राकेश राणा ने अपने जनपद के सभी कांग्रेस जनों, कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले 2021 में हम सब लोगों को बहुत मेहनत और शिद्दत के साथ अपने बूथ और मतदाता तक पहुंचना है। क्योंकि आज देश प्रदेश में फिरकापरस्त ताकते  हावी होती जा रही है। जिसे सर्वधर्म समभाव की जो भावना का नारा गांधी जी ने दिया था वह धीरे-धीरे संकट में आ रहा है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने प्रदेश भर में स्थानीय फ़लो उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करते रहते हैं। उसी कड़ी में हमें भी समय-समय पर ऐसे के कार्यक्रम करने चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,महिला कांग्रेस की कौशल्या पांडे ,रीता रावत ,गीता सजवान ,लक्ष्मी रावत ,धनीराम नौटियाल, पंकज रतूड़ी ,दीपक चमोली, अंगद सिंह रावत, सचिन रावत ,परशुराम नौटियाल, साद हसन ,केदार लाल ,धनीलाल ,दीपक डोभाल, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!