Ad image

फकोट-फाईटर्स ने जौनसारी-जगुआर्स को 36 रनो से हराया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 17 जनवरी 2020

नई टिहरी। डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट कादमी के संयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय ‘टिहरी प्रीमियर लीग’, क्रिकेट चैंपियनशिप में आज का पहला मुकाबला “जौनसारी- जगुआर्स ”  व  “फकोट फाईटर्स” के बीच खेला गया। जिसमे फकोट-फाईटर्सके कप्तान  राहुल बुटोला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फकोट- फाईटर्स ने निर्धारित ओवर्स मे 5 विकटों के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

फकोट फाईटर्स की और से कप्तान राहुल बुटोला ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेलते हुये शानदार 42 रन मात्र 18 गेंदों में बनाये। जिसमे 04 छक्के और 02 चौके शामिल हैंनितिन ने 41 व माधव बडोनी ने 31 रनों का योगदान दिया।

जौनसारी-जगुआर्स के रिजवान व शेलेन्द्र ने 2-2 विकेट  प्राप्त किये। 159 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनसारी-जगुआर्स की टीम सभी ओवर्स खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही  बना पायी और मुकाबला 36 रनों से हार गई। 

जौनसारी-जगुआर्स की और से शशिकांत ने 37 और  रिज़वान ने 31 रनों का योगदान दिया।

फकोट-फाईटर्स की और से शीशपाल रावत और यशपाल रावत ने 2-2 विकेट झटके।

इस अवसर पर  डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,अम्पायर सुभाष चमोली व फिरोज , स्कोरर चमान  व गौरव, आयोजक समिति के जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, नरेंद्र सजवान,गौरव गुसाई, वसीम सिद्धिकी, फहादशेख ,अफताब खान, रोबिन रांगड़, शाद हसन, किशन आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!