पालिका की अच्छी पहल: पहला वाटर एटीएम जनता को समर्पित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 26 जनवरी 2021

नई टिहरी।  नगर पालिका परिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से ओपन मार्केट  निकट साईं चौक पर वाटर एटीएम का लोकार्पण जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव एवं पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली द्वारा किया गया।

 जिलाधिकारी ने कहा कि वाटर एटीएम जैसी तकनीकी पहल सराहनीय है। इससे जहाँ कम दाम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा वहीं गर्मियों के दिनों में यह सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को वाटर एटीएम की निरंतर देखरेख के भी निर्देश दिए है ताकि लोग आते-जाते इसका उपयोग कर सके। 

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृशाली ने बताया कि 6 लाख 71 हजार की लागत से निर्मित जनपद के पहला वाटर एटीएम कॉइन आधारित है। इसमे 1 रुपए का कॉइन डालने पर 500 एमएल, 2 रुपए के कॉइन से 1 लीटर, 3 रुपये से 2 लीटर, 8 रुपये से 5 लीटर व 10 रुपये का कॉइन डालने पर 6 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। बताया कि एटीएम में केवल 1, 2 व 10 रुपये के कॉइन का ही उपयोग किया जा सकेगा। 

इस अवसर पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टिहरी सीमा कृषाली, सभासदगण, आधीक्षण अभियंता जल संस्थान, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश नौटियाल, ईओ राजेन्द्र सिंह सजवाण, शिव सिंह सजवाण के अलावा अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि आधी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!