एसएसपी तृप्ति भट्ट ने देवप्रयाग की जनता से किया सीधा संवाद, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 11फरवरी 2021।

नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल श्रीमती तृप्ति भट्ट ने देवप्रयाग क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देवप्रयाग क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सीएलजी मेम्बर, व्यापार संघ के पदाधिकारियों, समाज सेवको एवं जन प्रतिनिधियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।              

जन संवाद में विभिन्न जन प्रतिनिधियों आदि आमजन द्वारा देवप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं के संबंध मे बताया गया कि आलवेदर रोड के कारण जगह जगह बोल्डर व चटटान हैं जिनके टूटने से दुर्घटना हो सकती है । वहीं कोडियाला से बागवान के मध्य SDRF पोस्ट नियुक्त करने, युवाओ मे बढ रही नशे की प्रवृति को रोकने,किरायेदारो का सत्यापन करने,  वाहनों हेतु पार्किंग की व्यवस्था, देवप्रयाग से कोडियाला क्षेत्रान्तर्गत हो रहे वाहन चालान का स्थान निर्धारित करने की मांग की।

एसएसपी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में उठायी गयी समस्याओं पर गंभीरता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कहा कि वर्तमान मे नशे के विरूद्ध , महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों, घरेलू हिंसा आदि के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।  साथ ही अपराधिक गति विधियों पर अंकुश लगाने, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु जनता से सहयोग देने एवं वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत जन जागरूक अभियान चलाने पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जायेगा। 

संवाद मे उपस्थित समस्त गणमान्य/आमजन का आभार प्रकट करते हुए संवाद का समापन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्री महिपाल सिह रावत व अन्य गणमान्य व्यक्ति/आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!