उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग- देशभर में दूसरे स्थान

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग- देशभर में दूसरे स्थान

देहरादून * गढ़ निनाद, 8 नवम्बर 2019

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 के अनुसार मानव संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करने में देशभर के राज्यों की पुलिस को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु पहले स्थान पर है। टाटा ट्रस्ट ने देश के 25 राज्यों में मानव संसाधनों के निम्न बिन्दुओं पर सर्वे कर इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 तैयार की है।

  1. राज्य में कुल पुलिस बल की उपलब्धता।
  2. पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिशत।
  3. महिला अधिकारियों का पुलिस में प्रतिशत।
  4. समाज के विभिन्न वर्गों की पुलिस बल में उपलब्धता।
  5. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर पुलिस स्टेशन की उपलब्धता।
  6. पुलिस मॉर्डनाईजेशन हेतु प्राप्त फण्ड का बहतरीन उपयोग।
Share This Article
error: Content is protected !!