10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 दिसम्बर। श्री नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है।

👉🏻 कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को जाख तिराहा टिहरी गढ़वाल से साढ़े 9 बजे रात्रि ऑल्टो कार संख्या UK07AG 8946 में 10 पेटी अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। अभियुक्त राकेश पंवार के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी पर मु0अ0सं0- 45 /2023 धारा 60(1)/72 आबकारी अधि0 में मामला पंजीकृत किया गया है।
👉🏻 अभियुक्त से 288 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट, 48 अद्धे अंग्रेजी शराब सोलमेट, 24 अद्धे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू, 10 बोतल अंग्रेजी शराब सोलमेट बरामद हुई हैं। जो कि कुल 118 बोतल है।

पुलिस टीम में उ0नि0 ओमकान्त भूषण CIU, उ0नि0 सुनील पन्त ,मु0आ0 विकास सैनी CIU, सन्दीप कुमार , आरक्षी मुकेश सैनी, रविन्द्र नेगी CIU व आशीष नेगी कोतवाली नई टिहरी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!