Ad image

टिहरी पहुँचने पर राज्यमंत्री प्रेम दत्त जुयाल और श्रीमती बेबी असवाल का फूल मालाओं से स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 27फरवरी 2021

नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शनिवार को  जिन 17 लोगों को राज्य मंत्री बनाया उनमें टिहरी जिले से जाखणीधार की पूर्व ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम दत्त जुयाल के आज टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नेता द्वय ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष बनी पूर्व ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल ने कहा कि वह महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। महिलाओं को रोजगार के और ज्यादा अवसर प्रदान हों इसके लिए भी काम करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभायेंगी।

नव नियुक्त राज्यमंत्री उत्तराखंड कृषक मित्र परिषद के उपाध्यक्ष प्रेमदत्त जुयाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर कैसे पैदा हों इसपर काम किया जाएगा ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। कहा कि उन्नत तकनीक से कृषि के क्षेत्र में ज्यादा लाभ अर्जित किया जा सकता है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी,  दिनेश भट्ट, परमवीर पंवार,  रवि सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, गोविन्द रावत, असगर अली, डॉ प्रमोद उनियाल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!