Ad image

महताब गुनसोला बने अध्यक्ष, देशराज महासचिव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 3 मार्च 2021

नई टिहरी। आज बुधबार को व्यापार मंडल बौराड़ी के चुनाव में महताब गुनसोला ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, वहीं महासचिव पद पर देशराज सिंह ने कब्जा किया।

गुनसोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवराज सिंह को 50 मतों से करारी शिकस्त दी।शिवराज सिंह को 138 मिले। तीसरे स्थान पर रहे धनपाल सिंह तोपवाल को 63 मत ही मिले।बता दें कि बौराड़ी व्यापार मंडल चुनाव में कुल 413 मतदाताओं में से 23 मत अवैध पाए गए।

वहीं महामंत्री पद पर देशराज सिंह ने सीधी टक्कर में अपने प्रतिद्वंदी निवर्तमान महामंत्री अब्दुल शफीक को 126 मतों के भारी अंतर से  परास्त किया। कोषाध्यक्ष पद पर शिवेंद्र सिंह नेगी पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित किए जा चुके थे।

इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी कर्म सिंह, पूर्व अध्यक्ष गंगाधर चमोली, मायाराम थपलियाल, विजयपाल, पूर्व महामंत्री कुलदीप चौहान, मनोज शाह सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!