2022 चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 6 मार्च 2021 ।

चम्बा। ब्लॉक सभागार चंबा में जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रभारी श्री विजय पाल सिंह सजवाण के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल एवं सांगठनिक जिला नरेंद्र नगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसमें केंद्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं बूथ कमेटियों के क्रियान्वयन संबंधी विचार विमर्श किया गया ।

इस मौके पर जिला प्रभारी टिहरी विजय पाल सजवाण ने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। भाजपा सरकार की 4 साल की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाना होगा  उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार दर दर की ठोकरे खा रहा है गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। डीजल गैस पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव   प्रभारी नरेन्द्र नगर, देवप्रयाग राजपाल खरोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आमजन समझ चुका है। 2022 में जनता इसका मुहतोड़ जवाब देगी ।

प्रदेश उपाध्यक्ष  विक्रम सिंह नेगी ने कहा की पूर्व की कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर भारतीय जनता पार्टी अपना नाम लगाने का काम कर रही है और भाजपा जाति धर्म के नाम पर मंदिर मस्जिद के नाम पर सिर्फ जनमानस को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

 जिला अध्यक्ष राकेश राणा, कहा कि संगठन के लोगों को बूथ लेबल तक मजबूती के साथ काम करना होगा और सरकार की जनविरोधी नीति को जन जन तक पहुंचाने होगा ।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत चंबा श्रीमती सुमना रमोला , जिला अध्यक्ष देवप्रयाग नरेंद्र नगर श्री हिमांशु बिजलवाण, सह प्रभारी संगठनात्मक जिला देवप्रयाग नरेंद्र नगर श्री राजपाल खरोला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार पूर्ण ज्येष्ठ प्रमुख साहब सिंह सजवाण, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला, टिहरी प्रभारी विधानसभा श्रीमती  विजयलक्ष्मी थलवाल, प्रभारी विधानसभा घनसाली श्री जगदंबा रतूड़ी, प्रभारी विधानसभा नरेंद्र नगर श्री विजय गुनसोला, प्रभारी विधानसभा प्रताप नगर श्री अरुणोदय नेगी, पूर्व विधायक श्री भीम लाल आर्य, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री कपिल जोशी, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण जिला अध्यक्ष एनएसयूआई श्री हरि ओम भट्ट आदि तमाम प्रकोष्ठों के न्याय पंचायत/ ब्लॉक/ अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!