Ad image

महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 8 मार्च 2021
कोटद्वार।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ‘भारतीय गणतंत्र के 72 साल और महिला सशक्तिकरण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायो के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ० संजीव कुमार ने बताया कि भारत के संविधान लागू होने के बाद महिलाओं को संविधान के माध्यम से कई अधिकार दिए गए हैं जिनसे महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में महिलाओं को वोट का अधिकार शुरू में ही दे दिया गया था। जबकि विश्व के कई विकसित देशों के द्वारा महिलाओं को वोट का अधिकार बहुत बाद में प्रदान किया गया। जिससे पता चलता है कि भारतीय संविधान निर्माता महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रयासरत थे।

प्रतियोगिता में अमृता नेगी एम.एस.सी. तृतीय सेम वनस्पति विज्ञान ने प्रथम स्थान, पीयूष सुंद्रियाल एम.ए.प्रथम सेम हिंदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सलोनी कुलाश्री बी.एड.प्रथम वर्ष स्ववित्त पोषित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी और कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से महिलाओं को बहुत से अधिकार प्रदान किए गए हैं, बस आवश्यकता है तो महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागृत होने की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं कई उच्च पदों पर कार्यरत हैं। जिससे यह पता चलता है कि वह आगे बढ़ रही हैं लेकिन इसके साथ उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को बेचारी के खोल से आगे निकलकर स्वयं को साबित करना होगा और आगे बढ़ना होगा। साथ ही उन्होंने महिलाओं के विकास में पुरुष की भागीदारी पर भी जोर देते हुए कहा कि समाज रूपी गाड़ी के लिए इन दोनों पहियों की आवश्यकता है। इन दोनों पहियों के बिना समाज और परिवार आगे विकास नहीं कर सकता है। अतः महिलाओं को पुरुषों के साथ में चलना होगा। अंत में प्राचार्य द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए बधाइयां दी गयी साथ ही उन्होंने राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों को भी बधाई दी कि उन्होंने विषय के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को जोड़ते हुए इस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभाग प्रभारी प्रो. डॉ० सीमा चौधरी, आसि. प्रोफेसर डॉ० अजीत सिंह तथा निर्णायक मंडल में डॉ० लता कैड़ा, डॉ० नीता भट्ट और डॉ० ऋचा जैन उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!