“आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 16 मार्च 2021

नई टिहरी।  शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। 

आजादी के अमृत महोत्सव के संयोजक भूगोल विभाग के डॉ० जितेंद्र शाह ने बताया कि महाविद्यालय में 12 मार्च से 5 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किये जायेगे। 

निबंध प्रतियोगिता के संयोजक वनस्पति विज्ञान के डॉ० भरत गिरी गोसाई ने कहा कि “आजादी के अंतर्गत दांडी मार्च की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!