बड़ी खबर: महानिदेशक सूचना हटाये, रणवीर सिंह को दिया चार्ज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

सीएम ने दिए वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेश

गढ़ निनाद समाचार। देहरादून। नेपाल के चैनल “नेपाल-1” को लाखों रुपए के विज्ञापन देने के मामले में महानिदेशक सूचना पर गाज गिरी है। मीडिया में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना मेहरबान सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

उनके स्थान पर रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव सूचना व महानिदेशक सूचना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के एक सलाहकार के नेपाली चैनल को 1 वर्ष के भीतर लाखों के विज्ञापन देने का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना मेहरबान सिंह बिष्ट को पद से हटाने के साथ-साथ वित्तीय अनियमितताओं की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। इस घटना के बाद सूचना विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!